यौन शोषण के आरोपों के बीच एक और बाबा की हुई गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news 18
दिल्ली के एक और बाबा पर छेड़छाड़ जैसा संगीन आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने 42 वर्षीय बाबा नब्बे दास को उसके दक्षिण दिल्ली स्थित आश्रम से एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। ये बाबा पिछले 10 सालों से अपना आश्रम चला रहा है। लड़की की मां ने डाक के जरिए पुलिस को बाबा के खिलाफ शिकायत भेजी थी। जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि बीमार बच्ची इलाज के लिए बाबा के आश्रम गई थी। जहां बाबा ने लड़की का यौन शोषण किया।
