सूडान से 186 भारतीयों का एक और जत्था लौटा स्वदेश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: republic world
सूडान से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत के अभियान 'ऑपरेशन कावेरी' के तहत सोमवार को 186 भारतीय स्वदेश लौटे। भारत ने हिंसा से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए पिछले सप्ताह 'ऑपरेशन कावेरी' शुरू किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यह जानकारी दी। इस अभियान के तहत 229 भारतीय बेंगलुरु पहुंचे थे जबकि इसके 1 दिन पहले 365 भारतीय नागरिक दिल्ली आए।
