आंध्र प्रदेश में एक और मंदिर में देव प्रतिमा हुई क्षतिग्रस्त, भड़के लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अराजक तत्वों ने आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के राजमहेंद्रवरम शहर के गणेश मंदिर एक और देव प्रतिमा तोड़ी। कल सुबह भगवान सुब्रमनयेस्वर की प्रतिमा खंडित मिली थी। राज्य में हफ्तेभर में देव प्रतिमाओं संग छेड़छाड़ की ये दूसरी घटना है। तीन दिन पहले ही विजयनगरम जिले के रामतीर्थतम गांव में भगवान राम को अपवित्र किया गया। सत्तारुढ़ पार्टी ने इसके पीछे टीडीपी का हाथ होने की आशंका जताई।
