x

रूसी मिसाइलों का शिकार हुई यूक्रेन की एक और न्यूक्लियर साइट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Economic Times

यूक्रेन की एक और न्यूक्लियर साइट रूस के हवाई हमलों का शिकार हो गई है। इसके बाद इस साइट का आईएईए से संपर्क टूटा। यूक्रेन की चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट को रूस पहले ही क्षतिग्रस्त कर चुका है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी के मुताबिक, चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रिमोट डेटा ट्रांसमिशन खो गया। अब संयंत्र अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को डेटा स्थानांतरित करने में असमर्थ है।