ओडिशा में एक और रूसी नागरिक की मौत, 15 दिन में तीसरे रूसी की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: mid-day
ओडिशा में एक और रूसी नागरिक मृत मिला। राज्य में 15 दिन में यह तीसरे रूसी नागरिक की हत्या है। पारादीप बंदरगाह पर जहाज में शव मिला। 51 वर्षीय मिल्याकोव सर्गेई जहाज 'एम बी अलदना' का मुख्य इंजीनियर था। इससे पहले दो रूसी पर्यटकों की दक्षिणी ओडिशा के रायगढ़ शहर में रहस्यमयी मौत हो गई थी। इनमें से एक रूसी सांसद पावेल एंटोव थे। दूसरा उनका मित्र व्लादिमीर बिडेनोव था।
