अफगानिस्तान में एक और ‘तालिबानी’ फरमान, ब्यूटी पार्लर पर लगाया प्रतिबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान की हुकूमत पर कब्जा करने वाले आतंकी संगठन तालिबान ने देश में तमाम ब्यूटी पार्लर बंद करने का ऑर्डर जारी किया। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिलाओं को एक महीने का वक्त दिया गया है। तालिबान ने 15 अगस्त 2021 को काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से उसने लड़कियों और महिलाओं की शिक्षा और नौकरी से जुड़े तमाम अधिकार छीन लिए हैं।