अंटार्कटिका में अब तक का सबसे ज्यादा 18.3 डिग्री सेल्सियस तापमान
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ग्लोबल वार्मिंग और नकारात्मक जलवायु परिवर्तन से सारी दुनिया त्रस्त है। हाल ही में अर्जेंटीना रिसर्च बेस ने अंटार्कटिका के पोलार रीजन में सबसे अधिक तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले यहां मार्च 2015 में सबसे ज्यादा 17.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। वैज्ञानिकों के मुताबिक, बीते 50 साल के दौरान यहां 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। जिससे ग्लेशियर लगातार सिकुड़ते जा रहे हैं।
