पाकिस्तानी लेफ्टिनेंट कर्नल चला रहा भारत विरोधी अभियान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: navbharattimes.indiatimes.com
भारतीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाक सेना में 'चौधरी साहब' के नाम से मशहूर शाहिद मो. मलही कनाडा और यूरोप में भारत विरोधी अभियान चला रहा है। ये शख्स अमेरिका स्थित संगठन सिख फॉर जस्टिस की मदद से रेफरेंडम 2020 नाम का आंदोलन चला रहा है। मलही ने रेफरेंडम 2020 को लॉन्च करने के लिए 6 जून 2020 का समय दिया था। मलही ने 2015 में ISI की लाहौर टुकड़ी का नेतृत्व भी किया था। भारतीय खुफिया एजेंसियों की माने तो मलही कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
