श्रीनगर में जमिया मस्जिद में नमाज के बाद लगे देश विरोधी नारे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Knskashmir
श्रीनगर के पुराने शहर के नौहट्टा इलाके में स्थित ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में शुक्रवार को रमजान के महीने की पहली जुमे की नमाज पढ़ी गई। इसमें काफी संख्या में बच्चे, बूढ़े, जवान और महिलाएं भी शामिल हुईं। वहीं, नमाज के बाद मस्जिद के मुख्य हॉल से देश विरोधी नारे गूंजे। चार मार्च 2022 को करीब 30 सप्ताह के बाद प्रशासन द्वारा लोगों को मस्जिद में सामूहिक जुमे की नमाज पढ़ने की अनुमति दी गई थी।