यूपी में फिर एक्टिव हुआ 'एंटी रोमियो स्क्वॉड', महिला सुरक्षा पर सीएम योगी का बड़ा ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के साथ ही एंटी रोमियो स्क्वॉड यूपी में फिर एक्टिव हो गया। शनिवार को गाजियाबाद के समस्त थानों की एंटी रोमियो स्क्वॉड टीमों सक्रिय नजर आईं। उनकी ओर से स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख बाजारों, कस्बों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और पार्कों आदि स्थानों पर चेकिंग कर मनचलों और शोहदों को चेतावनी दी है। महिलाओं-बालिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है।
