देश के छह राज्यों के चमगादड़ों में मिलीं निपाह के खिलाफ एंटीबॉडी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों को छह राज्यों के चमगादड़ों में एंटीबॉडी मिली हैं। संक्रमण की चपेट में आने के बाद यह एंटीबॉडी विकसित होती हैं। हालांकि किसी भी चमगादड़ में जीवित वायरस नहीं मिला। कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओड़िशा, पांडिचेरी और केरल में चमगादड़ों को पकड़ उनके रक्त नमूने लेकर जब लैब में जांच की तो करीब 20% चमगादड़ों में निपाह वायरस से बनने वाली एंटीबॉडी की पहचान हुई।
