पुरातत्वविदों ने खोजा 3000 साल पुराना 'बेजीरा' शहर, मिले मंदिर के प्रमाण
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान और इटली के पुरातत्वविदों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में 3000 साल पुराने शहर ‘बेजीरा' की खोज की। इस उत्खनन में मंदिर, सिक्के, बर्तन और हथियारों के अवशेष मिले हैं। बता दें कि 5000 साल पुरानी सभ्यता और कलाकृतियों के लिए प्रसिद्ध पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में दोनों देशों ने संयुक्त रूप से खोदाई की है। इस खोदाई में सिकंदर के अवशेष मिलने की भी संभावना है।
