पश्चिमी अफ्रीका के माली में युवक ने की गोलीबारी, 20 लोगों की हत्या की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Daily Sabah
पश्चिमी अफ्रीका के देश माली में एक हमलावर ने उत्तरी शहर गाओ के पास के गांवों में कई नागरिकों की हत्या की। व्यक्ति ने हथियार से लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इस हमले में 20 लोगों की जान चली गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक स्थानीय अधिकारी ने जिहादियों पर हमलों का आरोप लगाया और मरने वालों की संख्या 24 बताई।
