स्वतंत्रता दिवस से पहले हथियारों की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: zee news
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब के दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया। इनसे 15 अवैध सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल, मोबाइल व सिम कार्ड बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि वे एक पिस्टल 12 से 15 हजार रुपये में लाते थे और आगे उसे 25 से 30 हजार रुपये में बेच देते थे। आरोपी दिल्ली, एनसीआर और पंजाब के गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करते थे।
