पाकिस्तान में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, दो मेजर समेत छह जवानों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई। सेना के जनसंपर्क विंग ने एक बयान में कहा कि हेलीकॉप्टर बलूचिस्तान प्रांत में हरनाई के पास एक "उड़ान मिशन" के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दुर्घटना का कोई कारण नहीं बताया गया। खोस्त के पास एक उड़ान मिशन के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो मेजर सहित पाकिस्तानी सेना के 6 अधिकारी मारे गए।
