जम्मू-कश्मीर में सेना के जवान की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Telangana Today
बुधवार रात को जम्मू-कश्मीर में 103 टीए स्कीहली बटालियन गढ़ी में तैनात एक सैनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हुई। जवान की पहचान मंदीप पुत्र दिवंगत रामफल निवासी तहसील टोनाना जिला फतेहाबाद, हरियाणा के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
