उत्तरी सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 500 पर्यटकों की सेना ने बचाई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
उत्तरी सिक्किम में बारिश के बाद हुई भूस्खलन में फंसे करीब 500 पर्यटकों को सेना ने बचाया। इनमें से 216 पुरुष, 113 महिलाएं और 54 बच्चे हैं। पर्यटकों को तीन अलग-अलग सैन्य शिविरों में पहुंचाया गया। पर्यटक लाचुंग और लाचेन घाटी की यात्रा कर रहे थे। पर्यटक चुंगथांग में फंस गए थे। पर्यटकों ने सेना द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई और उनको सुरक्षित निकालने के लिए सेना का आभार जताया।
