जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लड़ने वाला सेना का असॉल्ट डॉग जूम शहीद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
अनंतनाग में हालिया हुई मुठभेड़ में घायल हुआ सेना का असॉल्ट डॉग जूम शहीद हुआ। दरअसल, ऑपरेशन के दौरान सेना ने जूम को एक घर में भेजा था। जहां आतंकी छिपे थे। जूम ने आतंकियों की पहचान की और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उसे दो गोलियां लगीं। जख्मी होने के बावजूद वह आतंकियों से लड़ता रहा, जिसके चलते जवानों ने आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
