शिव-पार्वती की वेशभूषा में महंगाई का विरोध करने वाले कलाकार मुश्किल में, केस दर्ज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
असम में शिव और पार्वती की वेशभूषा में चीजों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ नाटक करने वाले पुरुष और महिला कलाकारों की मुसीबत बढ़ गई है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि यह हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की कोशिश है। इसके बाद नगांव सदर थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पुरुष कलाकार को गिरफ्तार कर लिया है।