अरुणाचल प्रदेश हेलीकॉप्टर क्रैश: 5वें जवान का शव बरामद, एटीसी को मिली थी मेडे कॉल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abp live
अरुणाचल प्रदेश में सेना के हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले 5वें जवान का शव बरामद हुआ। कल तक चार जवानों के शव मिले थे। दुर्घटना से ठीक पहले विमान में तकनीकी खराबी आई थी। हादसे से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल को एक इमरजेंसी कॉल प्राप्त हुई थी। अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सियांग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस महीने अरुणाचल प्रदेश में दूसरा सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
