चंद घंटों में गंभीर चक्रवात में बदल जाएगा 'असानी', ओडिशा, बंगाल और आंध्र में होगा असर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात 'असानी' के अगले 12 घंटे के अंदर गंभीर चक्रवात में बदलने का अनुमान लगाया है। इस चक्रवात की वजह से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में हल्की से लेकर तेज बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके कारण तूफानी हवाएं भी चल सकती है और हवा की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।