लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: आशीष मिश्रा मोनू व अंकित दास ने की थी फायरिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: msn
लखीमपुर खीरी मामले में फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट में हिंसा के दौरान केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा मोनू और मोनू के दोस्त के असलहे से फायरिंग की पुष्टि हुई है। उपद्रव के दौरान आशीष मिश्रा की राइफल व रिवॉल्वर और अंकित दास की रिपीटर गन व पिस्टल से फायरिंग की गई थी। दोनों इस समय लखीमपुर खीरी जेल मे बंद हैं।
