असम : AQIS और ABT से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आतंकी गतिविधियों के खिलाफ एक्शन में जुटी असम पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलकायदा से जुड़े हुए दो संदिग्ध आतंकियों को पुलिस ने गोलपारा जिले से धर दबोचा है। दोनों के पास से जिहाद से संबंधित सामग्री भी बरामद हुई है।मिली जानकारी के अनुसार ये आतंकी अल-कायदा के भारतीय उपमहाद्वीप टीम और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े हुए हैं। इन्हें शनिवार को देर रात गिरफ्तार किया गया है।
