x

असम में बाढ़ से अब तक 55 मौतें, 25 जिलों में 11 लाख लोग प्रभावित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

बारिश से असम में हलात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। यहां 55 मौतें हो चुकी हैं और 25 जिलों में 11 लाख लोग प्रभावित हैं। असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ और भूस्खलन की वजह से बुरे हालात हैं। सरकार ने बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन जैसी समस्याओं से निपटने के लिए चार समितियां बनाई हैं। हर समिति को एक कैबिनेट मंत्री लीड करेगा।