असम पुलिस ने आतंकी संगठन से जुड़े 11 लोगों को हिरासत में लिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
असम पुलिस ने आतंकी संगठन अल कायदा और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े 11 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया। इन्हें मोरीगांव, बारपेटा, गुवाहाटी और गोलपारा जिलों से पकड़ा गया। पुलिस ने मोरीगांव के सहरियागांव में जमीउल हुडा मदरसा की बिल्डिंग को सील किया। पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों का यही ठिकाना था। हिरासत में लिए गए लोगों के पास से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
