असमी चित्रकार नील पवन बरुआ का 86 वर्ष की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
असमी चित्रकार नील पवन बरुआ का शुक्रवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। उनके भाई सुनील पवन बरुआ ने बताया कि 21 सितंबर से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। उनका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह आईसीयू में भर्ती थे। सवा तीन बजे उनका निधन हुआ। आज उनका अंतिम संस्कार होगा। अमस के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनके निधन पर दुख जताया है।
