x

असमिया कवि नीलमणि फूकन को मिला ज्ञानपीठ पुरस्कार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Pratidin time

56वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रसिद्ध असमिया कवि नीलमणि फूकन को मिला। उनकी बढ़ती आयु को देखते हुए समारोह का आयोजन असम में ही हुआ। फूकन तीसरे असमी हैं, जिन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला है। इस मौके पर असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा और ज्ञानपीठ चयन बोर्ड की चेयरपर्सन प्रतिभा रे ने 88 वर्षीय कवि को ट्रॉफी, चेक और स्मृतिचिह्न भेंट किया। उन्हें साहित्य अकादमी और पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है।