जम्मू विश्वविद्यालय परिसर में एसोसिएट प्रोफेसर ने की आत्महत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जम्मू विश्वविद्यालय परिसर में एक एसोसिएट प्रोफेसर का शव बीते दिन उनके आवासीय क्वार्टर के अंदर फंदे से लटका मिला। कुछ विद्यार्थियों द्वारा उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। जिसके चलते एक दिन पहले ही उन्हें निलंबित किया गया था। जम्मू विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मेरठ के रहने वाले मनोविज्ञान के प्रोफेसर चंद्रशेखर अपनी पत्नी और बेटी के साथ कैंपस परिसर में रह रहे थे।
