इस साल शुरू होगा अस्त्र मार्क-2 मिसाइल का परीक्षण, चीन और पाक को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अस्त्र मार्क-2 मिसाइल का परीक्षण इस साल शुरू होगा। ये 160 किलोमीटर की दूरी से हवा से हवा में निशाना लगा सकती है। लंबी दूरी की मारक क्षमता से लैस अस्त्र मार्क-2 मिसाइल विजिबल रेंज से बाहर भी दुश्मनों के विमान को निशाना बनाने में सक्षम होगी। अस्त्र मिसाइलों का परीक्षण इस साल की दूसरी छमाही में शुरू होगा और 2022 तक इसके पूरी तरह विकसित होने की उम्मीद है।
