एस्ट्रोनॉटस ने स्पेस से भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारत में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी के अमृत महोत्सव पर एक संदेश इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से आया है। संदेश इटली की अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने भेजा है। वीडियो में उन्होंने कहा कि भारत को आजादी के 75 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए खुशी हो रही है। दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने इसरो के साथ मिलकर कई अंतरिक्ष और विज्ञान मिशनों पर काम किया।
