खगोलविदों ने खोजा सौरमंडल का सबसे दूरस्थ पिंड, नाम Farfarout रखा गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खगोलविदों ने ऐसे पिंड की खोज की, जो हमारे सौरमंडल का सबसे दूरस्थ पिंड है। इसका नाम Farfarout रखा गया। ये पृथ्वी और सूरज के बीच फासले से 132 गुना दूरी पर मौजूद है। सूर्य की परिक्रमा पूरी करने में इसे 1000 साल का समय लगता है। ये सूर्य और प्लूटो के बीच की दूरी से चार गुना अधिक दूर है। दो साल के अध्ययन के बाद इसकी पुष्टि हुई।
