वेनेजुएला के लास तेजेरियस शहर में लैंडस्लाइड, 22 लोगों की मौत, करीब 50 लापता
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nytimes
दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला के लास तेजेरियस शहर में लैंडस्लाइड होने से 22 लोगों की मौत हुई। करीब 50 लोग लापता बताए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लास तेजेरियस में 30 साल बाद सबसे बड़ी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आई। इस दौरान कई घर तबाह हुए। इसके पहले वर्गास शहर में 1999 में लैंडस्लाइड हुआ था जिसमें 10 हजार लोगों की मौत हो गई थी।
