x

फिलहाल बादलों ने बढ़ाया है एक डिग्री पारा, शुष्क हवा कराएंगी ठंड का अहसास

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

कानपुर शहर में मौसम में ठंडक का अहसास होने लगा लेकिन आसमान में अत्याधिक ऊंचाई पर बादलों का डेरा होने से तापमान में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक कहीं अधिक कहीं कम मात्रा में अभी बादल रहने की संभावना है। बता दें कि इसके बाद पहाड़ों से चलने वाली हवाओं की वजह से मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर चल सकती है।