परमाणु हमले से भी नहीं गिरी जो इमारतें अब उन्हें गिराने वाला है जापान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जापान का हिरोशिमा शहर वो 2 इमारतें गिराएगा, जो 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के परमाणु हमले में बच गई थीं। हालांकि, स्थानीय लोग इन्हें ऐतिहासिक धरोहर बनाना चाहते हैं। ये 1913 में बनी थी। इन इमारतों में पहले सेना के कपड़े बनते थे। बाद में ये हॉस्टल बन गया। उसके बाद ये इमारतें अस्थायी अस्पताल बनीं। परमाणु हमले में हिरोशिमा में 1,40,000 और नागासाकी में 74,000 लोग मरे थे।
