शिवसेना विधायक सुर्वे को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने की कोशिश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शिवसेना विधायक प्रकाश सुर्वे ने मुंबई के दहिसर थाने में एक मामला दर्ज कराया, जिसमें दावा किया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर बने एक वीडियो के जरिये उनसे पैसे वसूलने की कोशिश की। उपनगरीय मगथाने के विधायक सुर्वे ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें पिछले महीने एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल उठाने पर उन्होंने देखा कि एक महिला अश्लील हरकत कर रही है और तुरंत फोन काट दिया।
