शादी के 5 साल बाद पति से अलग हुईं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिस पैरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की ऑलराउंडर एलिस पैरी और उनके पति मैट टोमुआ ने अलग-अलग रहने का फैसला किया है। शादी के पांच साल के बाद दोनों में तलाक हो गया है। टोमुआ और पैरी ने दिसंबर 2015 में शादी की थी। बता दें पैरी ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती हैं, जबकि टोमुआ एक पेशेवर रग्बी खिलाड़ी है, जो फिलहाल मेलबर्न रेबल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।