ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारतीय मूल की लड़की के मामले में कानूनी चुनौती प्रक्रिया शुरू की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने एक संघीय अदालत के उस ऐतिहासिक फैसले को लेकर अपनी कानूनी चुनौती की शुरुआत की जिसमें कहा था कि जलवायु परिवर्तन से भविष्य में बच्चों को होने वाले किसी नुकसान से बचाने संबंधी देखरेख की जिम्मेदारी सरकार की है। मई में मेलबर्न निवासी भारतीय मूल की हाईस्कूल की 17 वर्षीय छात्रा अंजलि शर्मा और सात अन्य किशोर पर्यावरणविदों ने ऑस्ट्रेलिया सरकार के खिलाफ कानूनी लड़ाई का नेतृत्व किया था।
