हमेशा मुस्कुराने वाली छह माह की बच्ची आयला समर बनी टिकटॉक स्टार, इस दुर्लभ बीमारी से है पीड़ित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Instagram
एक ऑस्ट्रेलियाई बच्ची इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। बच्ची चेहरे पर जन्मजात विकृति के साथ जन्मी है। माता-पिता ने उसका टिकटॉक अकाउंट बनाया तो लोगों ने उसे खासा पसंद किया। माता-पिता ने दुर्लभ स्थिति पर जागरूकता फैलाने के लिए अकाउंट बनाया था। डॉक्टरों ने नवजात में बाइलैटरल माइक्रोस्टोमिया डिटेक्ट किया। यह एक ऐसी स्थिति है, जहां मुंह के कोने एक साथ ठीक से जुड़ नहीं पाते हैं।
