हमीरपुर में ऑटो और पिकअप की भिड़ंत, 8 की मौत, दर्जन भर की हालत गंभीर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
यूपी के हमीरपुर में बुधवार को एक सड़क हादसे में 8 लोगों की जान गई और दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दरसअल, ऑटो और पिकअप की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई और ऑटो में बैठी सवारियां सड़क हादसे का शिकार हुई। घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर शोक प्रकट किया है और जिला प्रशासन को हरसंभव मदद करने के निर्देश भी दिए हैं।
