CNG की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को ऑटो और टैक्सी ड्राइवरों की हड़ताल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
सोमवार को दिल्ली में ऑटो और टैक्सी ड्राइवर हड़ताल पर रहेंगे। CNG की बढ़ती कीमतों और किराए में वृद्धि न होने के विरोध में ऑटो, टैक्सी और मिनी-बस ड्राइवरों की यूनियनों ने ये हड़ताल बुलाई है। इस हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और उन्हें यात्रा में समस्या हो सकती है। ज्यादातर यूनियनों ने एक दिन की हड़ताल का ऐलान किया है, लेकिन सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है।