मंगलुरू में ऑटो में धमाका, पुलिस ने बताया आतंकी घटना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कर्नाटक के मंगलुरू में शनिवार को एक ऑटोरिक्शा में धमाका हुआ और पुलिस ने इसे एक आतंकी घटना बताया है। कर्नाटक पुलिस प्रमुख प्रवीण सूद ने कहा कि यह एक दुर्घटना नहीं थी, बल्कि गंभीर नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया एक आतंकी कार्य था। उन्होंने घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, हालांकि ये जरूर बताया कि राज्य पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर घटना की जांच कर रही है।