सीएनजी की कीमतें बढ़ने के विरोध में आज दिल्ली में ऑटो-टैक्सी, कैब और मिनी बस चालकों की हड़ताल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में आज ऑटो-टैक्सी, कैब और मिनी बस चालकों की हड़ताल रहेगी। ये हड़ताल सीएनजी की कीमतें घटाने और किराया बढ़ाने को लेकर आयोजित होगी। सर्वोदय ड्राइवर एसोसिएशन दिल्ली ने कहा कि सरकार ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया, इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल बुलाई गई। दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने मांग की है कि केंद्र और दिल्ली सीएनजी की कीमतों पर 35 रुपये प्रति किलोग्राम की सब्सिडी प्रदान करे।
