फ्रांस के आल्प्स में हिमस्खलन, 4 की मौत, 9 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
फ्रांस के आल्प्स में मोंट ब्लांक के दक्षिण-पश्चिम में हिमस्खलन से रविवार को चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। शैमॉनिक्स से लगभग 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में हाउते-सावोई क्षेत्र के कॉन्टैमाइन्स-मोंटजोई में हिमनद में हिमस्खलन हुआ। बता दें, फ्रांस में ईस्टर के मौके पर अवकाश के दौरान बड़ी संख्या में लोग आल्प्स जाते हैं। हिमस्खलन का आकार 1,000 मीटर लंबा और 100 मीटर चौड़ा था।
