माउंट मानसलू में हिमस्खलन, दो पर्वतारोहियों की मौत, कई घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
माउंट मानसलू में आज हिमस्खलन में दो पर्वतारोहियों की मौत हुई जबकि कई अन्य घायल हुई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि बचाव और तलाशी अभियान जारी है। समिट ट्रेक्स के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा के अनुसार, कैंप 3 और 4 के बीच हुए हिमस्खलन में फंसे पर्वतारोहियों को बचाने के लिए काठमांडू से उत्तरी गोरखा के समागांव तक एक हेलीकॉप्टर तैनात किया गया है।
