राजद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद बोलीं आयशा सुल्ताना- लक्षद्वीप को लेकर जारी रहेगी लड़ाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टीवी डिबेट के दौरान 'जैविक हथियार' की टिप्पणी करने पर लक्षद्वीप के चेटियाथ द्वीप की रहने वाली फिल्म निर्माता आयशा सुल्ताना के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ। इस बीच आयशा सुल्ताना ने फेसबुक पर लिखा, 'मैं उस भूमि के लिए लड़ाई जारी रखूंगी, जहां मैं पैदा हुई। हम किसी से नहीं डरते। मेरी आवाज अब और तेज होगी। उन्होंने मेरे खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया, लेकिन सच्चाई जीतेगी।'
