दीपों से रोशन हुई राम की नगरी अयोध्या, सरयू तट पर 17 लाख से अधिक जले दिये
Shortpedia
Content Team
Image Credit: ANI
अयोध्या में सरयू नदी के तट पर एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हुए 17 लाख से अधिक मिट्टी के दीयों को जलाया गया, यह 'पृथ्वी पर स्वर्ग' जैसा लग रहा था. सरयू नदी में दीयों के प्रतिबिंब ने एक मनमोहक दृश्य बनाया, इसके साथ लेजर शो ने आसमान को जगमगा दिया. अयोध्या में हर तरफ 'जय श्रीराम' के नारे गूंजने लगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर में घी के पांच दीये जलाए। दीयों की रोशनी 'दीपोत्सव' का प्रतीक है.