केरल के गुरुवायूर मंदिर के मेलशांति बनेंगे आयुर्वेदिक डॉ. किरण आनंद कक्कड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
आयुर्वेदिक डॉ. किरण आनंद कक्कड़ अगले महीने केरल के लोकप्रिय गुरुवायूर मंदिर के मुख्य पंडित 'मेलशांति' बनेंगे। वे शौकिया यूट्यूबर, गायक और संगीतकार भी हैं। अब तक वह रूस में काम कर रहे थे। 34 वर्षीय कक्कड़ के परिवार के सदस्य मंदिर के पंडित बनते रहे हैं। उनका चयन लकी ड्रॉ के जरिए हुआ। उन्हें छह महीने के लिए मेलशांति बनाया जाएगा, उनके बाद एक नये व्यक्ति का चयन होगा।
