आजम खान बोले- मेरे साथ सरकार कर रही आतंकियों जैसा बर्ताव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
रामपुर कोर्ट में पेशी के लिए सीतापुर जेल से बाहर आए सपा नेता आजम खान ने कहा, 'इस सरकार में मेरे साथ आतंकवादियों जैसा और बहुत ही निर्दयी व्यवहार हो रहा है। दरअसल, आजम और उनके परिवार को कोर्ट से बिना अनुमति लिए रामपुर से सीतापुर जेल में शिफ्ट करने पर आजम के वकील ने अवमानना याचिका दायर की थी। इसी मामले पर नाराजगी जताते हुए एजीए-6 कोर्ट सुनवाई करेगी।