'11 रुपये के ताबीज से कोरोना भगाने वाले बाबा' की लखनऊ से गिरफ्तारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
"11 रुपये के ताबीज से कोरोना वायरस भगाने वाले बाबा" की गिरफ्तारी हुई। ताबीज और झाड़-फूंक के जरिए कोरोना भगाने का दावा करने वाले आरोपी अहमद सिद्दीकी की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई। शख्स बोला- वो पहले कई ताबीज बना चुका है। हालांकि आरोपी ने माना कि कोरोना का कोई इलाज अभी नहीं है। शख्स ने एक पोस्टर बनवा रखा था और उसमें खुद को कोरोना वाले बाबा बता रहा था।
