आज ही 1984 में एवरेस्ट पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी बछेंद्री पाल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ही 1984 में उत्तराखंड की बछेंद्री पाल एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची। यह करिश्मा कर दिखाने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए पिछले साल उन्हें पदम भूषण भी मिला था। वे एवरेस्ट की ऊंचाई को छूने वाली दुनिया की पाँचवीं महिला पर्वतारोही हैं। वर्तमान में वे इस्पात कंपनी टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जहां वो चुने हुए लोगों को रोमांचक अभियानों का प्रशिक्षण देती हैं।
